• Thu. Apr 16th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

संतोषी माता मंदिर में भक्ति का उमड़ा जन सैलाब अखंड रामायण व भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण ।

ByBKT News24

Apr 16, 2026

संतोषी माता मंदिर में भक्ति का उमड़ा जन सैलाब अखंड रामायण व भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण ।

मोंठ (झांसी)। बुधवार को टीकाराम महाविद्यालय के निकट स्थित मां संतोषी माता मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा।, जहां भक्तिमय वातावरण में भव्य धार्मिक अखंड रामायण पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजक भगवान सिंह यादव एवं संयोजक प्रदीप यादव द्वारा किया गया।
प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में संगीतमयी अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ।, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से डूबे नजर आए। पूरे दिन भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहा। विधि विधान से हवन पूजन हवनके साथ मां संतोषी की आरती संपन्न हुईं । आयोजन के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन कल्याण की कामना की गई।
शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई तथा देर रात तक भक्ति के भजनों का यह क्रम चलता रहा। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की सफलता में श्री मतिअवदा यादव, कमल सिंह यादव, मानसिंह बाबूजी, अभय यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव,अलख यादव, रविंद्र यादव पंचम एवं संजू यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति की भावना से लोगों को भगवान में धार्मिक आस्था के लिए प्रेरित किया गया।