• Sat. Apr 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

गेहूं खरीद में बिचौलियों की संलिप्तता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्यवाही:- एडीएम

ByBKT News24

Apr 18, 2026

गेहूं खरीद में बिचौलियों की संलिप्तता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्यवाही:- एडीएम

** एडीएम एफ/आर अचानक पहुंचे विशिष्ट मंडी भोजला, गेहूं खरीद की ली जानकारी अभिलेखों का किया सत्यापन

** गेहूं क्रय केंद्र पर संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैंप की भी ली जानकारी

** 18 अप्रैल तक जनपद में 2071 कृषकों से 13455 मेट्रिक टन की गेहूं की खरीद, 22 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

** विशिष्ट मंडी भोजला स्थित क्रय केंद्र पर ई-पाॅप मशीन के माध्यम से पंजीकृत किसानों अथवा अधिकृत प्रतिनिधियों के बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर खरीद की हुई जांच

** क्रय किया गया गेहूं वर्षा से प्रभावित ना हो पाए, संप्रदान की कार्यवाही में तेजी लाए जाने के निर्देश

आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला खरीद अधिकारी श्री वरुण कुमार पांडेय ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में प्रचलित गेहूँ खरीद का जायजा लेने अचानक भोजला मंडी स्थित खाद्य विभाग के 02 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण किया साथ ही केंद्र पर किसानों से गेहूं क्रय किये जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं को भी परखा।
विशिष्ट मंडी भोजला परिसर मे भारतीय खाद्य निगम एवं खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों का एडीएम श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही केंद्रों पर किसानों से गेहूं क्रय किये जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र पर अभी तक हुई कुल खरीद के बारे में केन्द्र प्रभारी से जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों से उनकी फसल को खरीदे जाने की व्यवस्था की जाए।
जिला खरीद अधिकारी श्री वरुण कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी किसान को केंद्र से वापस न लौटाया जाए। उन्होंने केंद्र पर ही फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने के लिए जनपद के सभी केंद्रों पर लेखपाल एवं जनसेवा केन्द्र संचालकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित रूप से गेहूं क्रय केंद्रों पर कृषकों की फार्मा रजिस्ट्री करने हेतु उपलब्ध रहेंगे ताकि अधिक से अधिक कृषकों के फसल को खरीदा जा सके। उन्होंने अब तक की खरीद 13455 मैट्रिक टन पर संतोष व्यक्त करते हुए खरीद को और अधिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए केंद्र प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्रय करने हेतु आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएं। किसानों का पंजीकरण कराये जाने के संबंध में भी सुविधायें उपलब्ध कराकर सहयोग किया जायें ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ देते हुए अधिक से अधिक खरीद की जा सके। इसके साथ ही पंजीकरण के आधार पर ही गेहूं खरीद का कार्य किया जाए। उन्होंने केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा गेहूं क्रय के अभिलेखों की भी जांच की तथा समय से भुगतान किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध मिला। केन्द्र पर गेहूं में नमी मापक यंत्र, एक चलना बिनोइंग फैन एवं अन्य उपकरण भी उपलब्ध मिले।
केंद्रों के औचक निरीक्षण पर अपर जिलाधिकारी ने केन्द्रों पर गेहूं खरीद हेतु लगे इलेक्ट्रानिक कांटो के द्वारा सही प्रकार से वजन किये जाने का स्वयं सत्यापन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में ही आढ़तियों द्वारा सही प्रकार से किसानों से की जा रही गेहूं खरीद के सम्बंध में गेहूं की दरों आदि के संबंध में भी मौके पर उपस्थित किसानों से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कृषको को भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटे की समय अवधि में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के समय केन्द्रों के प्रभारी श्री विनय कुमार सिंह, श्री राहुल शर्मा तथा श्री पवनकान्त उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तीनों केन्द्रों पर कृषकों द्वारा लाये गये गेहूँ की तौल चल रही थी। केन्द्र पर उपस्थित कृषकों यथा श्री रघुवंश प्रताप सिंह ग्राम बावल, श्री ज्ञान सिंह ग्राम भोजला, श्री प्रशान्त सिंह यादव बरगढ़, श्री जयसिंह ग्राम गौरारी, श्री अनिल कुमार, श्री मलखान सिंह श्री सौरभ सिंह यादव, एवं अन्य उपस्थित कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि “भोजला मण्डी में स्थापित गेहूँ कय केन्द्र में तिथिवार एवं कमवार कृषकों के गेहूँ की तौल की जा रहीं है, कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।”
औचक निरीक्षण के दौरान श्री सन्तोष कुमार पटेल जिला खाद्य विपणन अधिकारी, श्री बबलू लाल मण्डी सचिव झॉसी तथा कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री किये जाने हेतु कृषि विभाग के कर्मचारी श्री अनुज श्रीवास्तव एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
__________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित