मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र,चेक व मेडिल देकर किया लोकभवन सभागार में सम्मानित
** जनपद के राज्य स्तरीय मेधावी छात्र ऋषभ साहू को मा0 मुख्यमंत्री जी ने किया सम्मानित
** कलक्ट्रेट नवीन सभागार में हुआ सजीव प्रसारण, डीएम सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
** मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं के खिले चहरे, चैक,प्रशस्ति-पत्र और मेडल पहना कर किया गया सम्मानित
** उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनपद स्तर पर हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट के 09-12 मेधावी विद्यार्थियों को रु0 21 हजार की राशि बैंक खाते में की हस्तांतरित
** “ये तो शुरुआत है, मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान”:- जिलाधिकारी।
** यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र सुश्री नंदिनी/ सचिन्द्र सहित अन्य मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित
** हाई स्कूल के मेधावी छात्रा प्राची साहू/ मेधावी छात्र कृष्णा सहित अन्य को किया सम्मानित
जनपद में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया गया। चेहरे पर खुशी और आंखों में आत्मविश्वास से लबरेज मेधावियों का नाम पुकारते ही नवीन सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रदेश स्तर पर केंद्र राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर कलेक्टर नवीन सभागार में
समस्त जन प्रतिनिधि,अधिकारी एवं मेधावी छात्र-छात्राएं और अभिभावकों ने देखा व सुना।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के पश्चात जनपद में कलेक्टर नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष-2026 के बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों के सम्मान समारोह में मेधावियों से कहा गया कि ये तो शुरुआत है, मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान हो जाती है। कार्यक्रम में करीब 21 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 09-12 विद्यार्थियों को आमंत्रित कर रुपए 21,000 का सांकेतिक चेक, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वारा जैसे ही मेधावियों को सम्मानित करना शुरू किया, पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावक एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में ऊंची रखें मेरिट,उन्होंने स्वास्थ्य के साथ खेलकूद पर भी ध्यान रखते हुए संगति के महत्व को बताते हुए कहा कि पढ़ने में औसत बच्चे भी अच्छी संगति में रहकर सफल हो जाते हैं। उन्होंने अपने माता पिता के साथ गुरुजनों का भी सम्मान करने की नसीहत दी और माता पिता से लगातार संवाद बनाए रखने का सुझाव दिया। जहां जाएं अपना सर्वश्रेष्ठ दें। अपनी प्रतिभा और क्षमता को विकसित करने की जिम्मेदारी आपकी खुद की है। सफलता के चार सूत्र दृढ़निश्चय, आत्मविश्वास, लगन और अथक परिश्रम हैं।
इस अवसर पर शिक्षक विधायक डॉ0 बाबूलाल तिवारी ने ज्ञान को बढ़ाने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हों, सकारात्मक दृष्टिकोण से उनका हल निकाला जा सकता है। विद्यार्थी खुद के अंदर कौशल का विकास करें। किसी भी काम को बीच में न छोड़ें बल्कि जब तक मंजिल न मिले बगैर रुके प्रयास करते रहें। सफलता निश्चित कदम चूमेगी। सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत ही है आपकी सच्ची दोस्त, हमारे समय में 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक वाले बच्चे गिने-चुने होते थे। तब ये असंभव सा लगता था, इस असंभव को आप बच्चों ने संभव कर दिखाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की परिजन भी प्रशंसा के पात्र हैं।
सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल ने इस अवसर पर विभिन्न भिन्न छात्र- छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सपनों की जानकारी ली और सुझाव दिया कि ऐसे कार्यक्रम में जब भी आप आएं नोटपैड लेकर आए हो सकता है कि किसी एक वाक्य से आपके जीवन में बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि आज आपके पास कॅरिअर से ढेर सारे विकल्प हैं। आप जो चाहें वो बन सकते हैं, बस जरूरत है सही मार्गदर्शन और रणनीति की। सही समय पर कॅरिअर की शुरुआत करें। एकाग्र होकर लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं तो नामुमकिन कुछ भी नहीं।
विधायक गरोठा, श्री जवाहरलाल राजपूत ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगत का प्रभाव जीवन पर अत्यधिक पड़ता है। हम आगे बढ़े तो पीछे न देखें। संसाधन नहीं है तो भी हम संकल्प लें तो सफल होंगे जो मेहनत कर रहे हैं उन्हें सम्मान मिलना ही चाहिए।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा ने जिलाधिकारी सहित अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जनपद में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की जानकारी दी।
इस अवसर पर शिक्षक विधायक डॉ0 बाबूलाल तिवारी, सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल, विधायक गरोठा श्री जवाहर लाल राजपूत सहित मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
_______________________
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

