जनपद में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज(प्रा0)-2025 परीक्षा सकुशल हुई संपन्न
एक पाली में आयोजित परीक्षा में 10214 परीक्षार्थी पंजीकृत,3139 परीक्षा में रहे उपस्थित, 7075 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
नगर के 25 परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक कराने के उद्देश्य से केंद्र को किया गया सैनिटाइज़
नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर भी रहे क्रियाशील
परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे केंद्रों पर रहे मौजूद
** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 लागू, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट ने सख्ती से अनुपालन कराया
झांसी। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह सहित जनपद में 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (पुरुष-महिला) राजकीय इंटर कालेज(प्रा0) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को एक पाली में पूर्वाहन 09:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि सुचिता को भ्रमण के दौरान किया सुनिश्चित।
परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।
नगर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा यू0 पी0 पीसीएस जीआईसी लेक्चर एग्जामिनेशन-2025 की लिखित परीक्षा एक पाली में 14 जून 2026 को 25 परीक्षा केंद्रों पर संपादित हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज़ किए जाने के लिए निर्देश।
उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए।
परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (पुरुष-महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा-2025 परीक्षा में एक पाली में कुल 10214 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें में 3139 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 7075 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल,पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।

