• Tue. Jun 16th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह 15 से 21 जून तक भव्यता से होगा आयोजित

ByBKT News24

Jun 14, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह 15 से 21 जून तक भव्यता से होगा आयोजित

** “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर आयोजित होगा योग सप्ताह एवं 12वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

** 15 जून सुबह 06 बजे अटल एकता पार्क में योग सप्ताह का होगा भव्य शुभारंभ:- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

** आईए हम सभी योग को अपनी जीवन शैली में अपनाकर संवहनीय विकास पर दें बल

झांसी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 जगजीवन राम ने जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘योग सप्ताह’’ 15 से 21 जून 2026 जनपद में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 जून को अटल पार्क में सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में योग को आत्मसात करें। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जा सके, जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाक्टर जगजीवन राम ने नगर के समस्त सम्मानी जनों को पंद्रह जून के होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून 2025 को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम माननीय अतिथियों एवं उच्च अधिकारियों को आमंत्रित करते हुए 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित किया जायगा। जहाॅ योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाआओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए नियमित योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। योग अभ्यास कर बीमारियों से बचा जा सकता है उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।