• Mon. Jun 15th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अटल एकता पार्क में अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

ByBKT News24

Jun 15, 2026

अटल एकता पार्क में अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

** “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

** “योग से निरोगी काया” का अध्यक्ष जिला पंचायत ने दिया योगाभ्यास के दौरान संदेश

** कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य जन, सभी ने किया योगाभ्यास

** ‘‘जहां योग है, वहां निरोग है‘‘ भारत के प्राचीनतम विज्ञान को आज दुनिया ने भी अपना लिया है:- सीडीओ

योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है, हमारे प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया अपितु जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद की, इसी दिवस की महत्ता की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, इसी क्रम में आज योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया है।
आज जनपद झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य तरीके से शुभारंभ जनपद की सभी तहसील,विकास खण्ड एवं विभिन्न निकायों में योगाभ्यास करते हुए किया गया। मुख्य कार्यक्रम अटल एकता पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम ने की, कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
योग सप्ताह का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक विशेष उपहार है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में योग दिवस को जो मान्यता मिली है और हम लोगों ने बचपन से ही पढ़ा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है,निश्चित रूप से “करें योग रहे निरोग” हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया था। यह जन जागरण का अभियान जैसा रूप ले चुका है और योग से कसरत करने से शरीर स्वस्थ होता है। योग करने से जो अंदर से ताकत मिलती है उससे हम कोई भी असंभव कार्य कर सकते हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों को योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक योगाभ्यास करने की अपील की।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम ने अंतरराष्ट्रीय 12वें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस की जानकारी देते हुए योग के महत्व को बताया और कहा कि यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि अष्टांग योग योगा के आठ अंग है। जिसका अभ्यास हमारी भारतीय सभ्यता में हजारों वर्ष से किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि यहां शरीर,मन और आत्मा या इसे मन कर्म और वचन कहे, इसकी समानता में जोड़ दिया जाए, और यही सही अर्थ में योग है। योग का अर्थ है जोड़ मतलब एक साथ लाना, मतलब जो हम सोचते हैं जो हम बोलते हैं और जो हम करते हैं अगर यह तीनों एक साथ होंगे तो हमारे जीवन में और हमारे दिन प्रतिदिन के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक असर पड़ता है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर शब्बनवाड ने कहा कि 21 जून 2026 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इसके इतिहास में जाएं तो 2014 में माननीय प्रधानमंत्री जी ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सभ्यता के इस अभिन्न अंग योग को योग दिवस में घोषित करने की मांग की थी। जिसका परिणाम है कि (यूनाइटेड नेशन) संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून 2015 को सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया और 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। 21 जून 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी सहित गांव-गांव में शहर-शहर में हर एक जगह योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आज से 01 सप्ताह तक जगह-जगह योगाभ्यास किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सबनवाड, सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 जगजीवन राम द्वारा भगवान धन्वंतरी का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
मंच संचालन समाज सेविका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डा0 सुश्री नीति शास्त्री ने किया।
मुख्य संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 जगजीवन राम ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम मंच पर श्री अभिषेक मिश्रा योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास अपने सहयोगी साथी श्री सुधीर प्रजापति एवं श्रीमती अनुसाया नरवरे द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक कार्यक्रम कराया गया। जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, सिविल डिफेन्स तथा गणमान्य नागरिकों के साथ छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जनपद के योग सप्ताह शुभारम्भ के आयोजन को सफल बनाया गया।
इस कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद कुमार झा, जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विश्वत निरंजन एवं आयुर्वेद विभाग से डा0 महेन्द्र कुमार, डा0 राजेश, डा0 इन्दु साहू, डा0 अमित कुमार पुरोहित कनिष्ठ सहायक श्री वैभव कुमार एवं होम्योपैथिक विभाग से डा0 पूनम बुधरानी, डा0 प्रदीप राजन एवं व्यवस्था संचालन में आयुर्वेद विभाग के श्री प्रदीप, विमल, फूलचन्द्र, संजीव, कमलेश, भगवपताल, सोनू, सुकेन्द्र ने सहभागिता प्रदान की।
——————————————

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित