जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति (DLAMC) की बैठक सम्पन्न
** 0 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन की प्रगति में सुधार लाए जाने के निर्देश:- जिलाधिकारी
** पंचायत भवनों में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित कर बच्चों का आधार नामांकन में तेजी लाएं:-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की उपस्थिति में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति (DLAMC) की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आधार नामांकन, आधार अद्यतन, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) तथा राज्य पोर्टल पर लंबित सत्यापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन की कम प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सीडीपीओ कार्यालयों एवं पंचायत भवनों में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित कर बच्चों के आधार नामांकन में तेजी लाई जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को आधार नामांकन हेतु एकत्र किया जाए।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक एवं 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के राज्य पोर्टल पर लंबित सत्यापन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए ईडीएम को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update – MBU) से संबंधित शेष लंबित मामलों की भी समीक्षा की। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग एवं श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड को विशेष शिविर आयोजित कर लंबित बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें तथा आधार सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचाने हेतु नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने की निर्देश दिए।
बैठक में डीएसटीओ डाॅ0 अर्चना सिंह, ईडीएम श्री आकाश रंजन, डीपीओ श्री दिनेश निरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

