• Tue. Jul 7th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विधायक श्री रवि शर्मा ने झाँसी वन प्रभाग द्वारा आयोजित “पौधों की बारात” के रूप में विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ByBKT News24

Jul 7, 2026

विधायक श्री रवि शर्मा ने झाँसी वन प्रभाग द्वारा आयोजित “पौधों की बारात” के रूप में विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

** रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने किया उद्घोष,”एक पेड़ मां के नाम” जरुर लगाएं हम

** जिम्मेदार बनें पर्यावरण बचाएं, पेड़ लगाकर सब वृक्षारोपण दिवस मनाएं

** रैली में बच्चों ने लिया संकल्प प्लास्टिक को जड़ से मिटाना है, पर्यावरण बचाना है

** रैली के माध्यम से “वसुंधरा वंदन” व “वीरों का वंदन” संदेश भी देने का किया गया प्रयास

आज 07 जुलाई 2026 को वन प्रभाग झाँसी द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं तथा संस्थाओं व वन विभाग के वनकर्मियों सहित बैण्ड बाजा के साथ विशाल जागरूकता रैली अन्तर्गत “पौधों की बारात” निकाली गयी।
रैली का शुभारम्भ मा0 विधायक सदर श्री रवि शर्मा एवं मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन द्वारा झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इससे पूर्व नवागंतुक प्रभागीय वनाधिकारी श्री विकास यादव ने माननीय विधायक एवं माननीय सदस्य विधान परिषद का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को जन आंदोलन बनाने तथा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा जनसामान्य से अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उनके संरक्षण हेतु आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक सदर श्री रवि शर्मा एवं माननीय सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन द्वारा भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधों के रोपण एवं उनके संरक्षण के महत्व को बताया गया। उन्होंने बच्चों से एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने का आह्वान किया।इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपने परिजनों के नाम भी पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।पौधों की बारात में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान द्वारा सक्रिय प्रतिभागिता की गई, जिसकी माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम से पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी श्री विकास यादव द्वारा स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि सभी बच्चे “एक पेड़ मां के नाम” को अभियान के अंतर्गत अवश्य लगाएं और उसे संरक्षित करें।
इस अवसर पर उन्होंने करो बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण प्लास्टिक के कचरे से उत्पन्न होता है, आज के समय में यह विकराल रुप धारण कर चुका है और दिन-प्रतिदिन यह बढ़ता ही जा रहा है। यह हमारे इस खुबसुरत ग्रह पे भी कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे यह जनजीवन के लिए एक गंभीर संकट बन गया है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
रैली बैंड बाजा के साथ वन मुख्यालय झांसी से जेल चौराहा, जेल चौराहे से इलाईट चौराहा, इलाईट चौराहा से वन मुख्यालय पर संपन्न हुई जिसमें विधायक सदर श्री रवि शर्मा, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल श्री संजय पटवारी, ब्रह्मकुमारी सेवा संस्थान की प्रतिनिधि, हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र श्रीवास्तव सहित अनेकों बच्चे उपस्थित रहें।
“एक पेड़ माँ के नाम” एवं प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने के इस संकल्प को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से रैली में मुख्य वन संरक्षक श्री एच वी गिरीश , बुन्देलखण्ड जोन, वन संरक्षक श्री महावीर कौलजगी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री विकास यादव, उप प्रभागी वनाधिकारी श्री संतोष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री ए के जैन, झांसी, श्री राजनारायण यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी विमलेश कुमार, श्री राजकुमार सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण, एन०जी०ओ०, स्थानीय वन्यजीव / पर्यावरण प्रेमीयों, स्कूली बच्चों सहित लगभग 500 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
——————————————

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित