• Wed. Jul 15th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अधिकारी रहे अलर्ट, किसानों की शिकायतों का तुरंत करें निस्तारण :-सीडीओ

ByBKT News24

Jul 15, 2026

अधिकारी रहे अलर्ट, किसानों की शिकायतों का तुरंत करें निस्तारण :-सीडीओ

** समतियों द्वारा उर्वरक वितरण की होगी जाँच, पाॅश मशीन से ही विक्रय करें खाद:- सीडीओ

** जे ई विद्युत का वेतन किया बाधित, शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने पर

** जनपद में अभी भी 50 हजार कृषकों ने नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

** आग लगने की आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 101 या 112 (यूपी-112) करें डायल :- जिलाधिकारी

विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
उन्होंने किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अलर्ट रहते हुए किसानों की शिकायतों और उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें, किसान दिवस शासन स्तर पर बेहद संवेदनशील एवं अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित किसानों के मध्य कहा कि किसान इस अवसर पर अधिक से अधिक खेती किसानी में आ रहीं समस्याओं को बताएं ताकि किसान दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके।
मुख्य विकास आदि अधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसान दिवस में प्राप्त किसानों द्वारा दी गई शिकायतों को समय से संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया जाए ताकि समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने खेती किसानी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और समस्याओं को संवेदनशील होकर तत्काल निस्तारण किया जाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य बनाते हुए किसानों को अधिक से अधिक विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए खेती को कैसे लाभदायक बनाया जाय, उनके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए, कैसे उन्हें उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाया जा सके पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी भी 50 हजारों कृषक ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित तो होगें साथ ही उन्हें खाद एवं अन्य योजनाओं के लाभ भी वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की जिम्मेदारी कृषि विभाग की है, इसलिए जल्द से जल्द जनपद के समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि तहसील झांसी में सबसे अधिक 16518 फार्मर रजिस्ट्री अवशेष हैं। उसके बाद तहसील गरौठा जिसमें 14491 फार्मर रजिस्ट्री अवशेष है, सबसे कम तहसील टहरौली में 300 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अवशेष है। उन्होंने सभी अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने के निर्देश दिए ।
किसान दिवस की बैठक में किसान श्री राजीव सिंह निवासी पहाड़ी बुजुर्ग विकासखंड चिरगांव ने बताया कि आकाशीय बिजली के कारण निजी नलकूप की डीपी खराब हो गई थी, जिसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर की शिकायत की, जानकारी लेने अवर अभियंता श्री सदगुरु शरण ने कहा कि आप अपने प्रधान से शिकायत में सील लगवा कर लाए, तभी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल संबंधित जेई विद्युत का वेतन बाधित करने और अधिशासी अभियंता को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
किसान दिवस के अवसर पर विभिन्न किसान प्रतिनिधि एवं किसानों ने जनपद में हाथी नोटा सोसाइटी सहित अन्य सोसायटी में खाद वितरण में लगातार परेशान किया जा रहा है, कि शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल समिति में उर्वरक वितरण की जांच के आदेश देते हुए पॉश मशीन के माध्यम से ही खाद्य वितरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद की समस्त उर्वरक की दुकानों पर रेट चस्पा किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों का खाद्य खरीदने में किसी भी तरह की ओवर रेटिंग ना हो।
इस अवसर पर किसान नेता श्री महेंद्र शर्मा, किसान नेता श्री कमलेश लंबरदार,श्री राजेश कुमार बिरगुंआ, श्री सुनील रिछारिया, श्री सुरेंद्र पुरातिनी सहित अन्य किसानों ने भी अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों से समय से उनका निस्तारण कराए जाने की मांग की।
आयोजित किसान दिवस का संचालन उप कृषि निदेशक श्री बुद्ध देव द्विवेदी ने किया। बैठक में विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्री लल्ला सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री राजकुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सहित लघु सिंचाई,उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, बीमा कंपनी व अन्य विभागीय अधिकारी तथा किसान गण उपस्थित रहें।
————————————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित