• Wed. Aug 12th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान है : प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार

ByBKT News24

Aug 12, 2026

तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान है : प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार

संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही यह अभियान सफल होगा बृजेंद्र मिश्रा

पन्ना। भारतीय जनता पार्टी पन्ना की जिला मासिक बैठक में प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला जनअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रत्येक कार्यकर्ता जनभागीदारी का अभियान बनाए।

श्री परमार ने कहा कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करता है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ें। उन्होंने कहा कि पन्ना जिला इस अभियान में प्रदेश के लिए उदाहरण बने, इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना होगा।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन के अभियानों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर पन्ना जिला भाजपा अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सागर जिले के कार्यकर्ताओं ने सदैव संगठन के अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनसहभागिता के बल पर पन्ना जिला मन की बात की कार्यक्रम की तरह प्रदेश की टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ-साथ पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह गुन्नौर विधायक श्री राजेश वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सदानंद गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री मीना राजे परमार नगरपालिका अध्यक्ष श्री मती मीना पांडे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव जी उपस्थित थे
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री श्री माधवेन्द्र सिंह ने एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महामंत्री श्री राजेंद्र कुशवाहा ने किया
बैठक में जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोर कमेटी के बैठक हुई संपन्न
उक्त जानकारी जिले के मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश शिवहरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी

आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा पार्टी को कोर कमेटी पर चर्चा की गई