ब्राह्मण महिला समाज द्वारा सावन तीज उत्सव का भव्य आयोजन
** सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम:- राधिका पांण्डेय
** धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं में महिला स्वरूपों को जीवंत किया, जिसे अत्यधिक सराहा गया
सावन माह के पावन अवसर पर ब्राह्मण महिला समाज द्वारा आज नगर के नटराज पोर्टिको होटल में हरियाली तीज उत्सव के अंतर्गत “सावन तीज उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।
ब्राह्मण महिला समाज द्वारा आयोजित सावन तीज उत्सव। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका पांडे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति शुक्ला ने समस्त सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका पांण्डेय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
हरियाली तीज उत्सव का कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ0 रचना बिमल दुबे ने ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं से कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने आज के बदलते परिवेश के दृष्टिगत महिलाओं को सुझाव दिया कि परिवार में युवा होते बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें ताकि उन्हें संस्कारी बनाया जा सके।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें मंगलाचरण और देवी गीतों का सामूहिक गायन किया गया। हरियाली तीज उत्सव का मुख्य आकर्षण धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं में महिलाओं के स्वरूपों को जीवंत कर प्रस्तुत किया गया जिसमें निधि समाधिया सीताजी, आरती दुबे द्रौपदी, रीना पदमावती, नेहा शर्मा रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना दीक्षित अहिल्याबाई के स्वरूपों में जीवंत अभिनय कर मन मोह लिया।
हरियाली तीज उत्सव के कार्यक्रम में सावन के गीतो पर चेतना दीक्षित, सुनीता अतुल दीक्षित, अनामिका दीक्षित, साक्षी कौशिक, प्रतिभा दुबे ने सावन नृत्य करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इसी दौरान एक-एक कर अनेक महिलाओं ने कभी शंकर-पार्वती कभी कृष्ण बनकर कभी मीरा बाई बनकर भक्तिरस में कृष्णमई वातावरण कर दिया।
कार्यक्रम में ममता नायक, संध्या रावत व सुनीता दीक्षित ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर सभी से प्रशंसा प्राप्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य सुनीता तुल दीक्षित,अनामिका दीक्षित ने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, तीज से जुड़ी परंपराओं — जैसे झूला झूलना, सोलह श्रृंगार, और सिंधारा — को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं को स्मृति चिन्ह व उपहार स्वरूप सावन सौगातें प्रदान की गईं। पारंपरिक व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में आरती, विजया, प्रीति, भावना, गीता, मंजू एवं कविता मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रंजना शर्मा एवं शशि व्यास ने किया। आरती, विजया, प्रीती, भावना, गीता, मंजू, कविता मिश्रा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

