• Wed. Sep 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

महिला की शिकायत निराधार सीडीओ ने कराया पत्रावली का अवलोकन

ByBKT News24

Sep 1, 2026

महिला की शिकायत निराधार सीडीओ ने कराया पत्रावली का अवलोकन

** महिला की उम्र अधिक होने पर नहीं हो सका, आंगनवाड़ी सहायिका में चयन

** शासनादेश एवं पत्रावली का अवलोकन करते हुए शिकायतकर्ता ने किया संतोष व्यक्त

दिनांक 01.09.2026 को विकास भवन सभागार में समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्त पत्र वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संपन्न होने के पश्चात शिकायतकर्ता श्रीमती अर्चना देवी निवासी ग्राम बारी बुजुर्ग विकासखण्ड चिरगाँव तहसील टहरौली द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के पद चयन न होने पर क्षुब्ध होकर मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई।
मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत को सुनते हुए तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश राजपूत को पत्रावली के साथ अपने कार्यालय में बुलाया और श्रीमती अर्चना देवी निवासी ग्रामबारी बुजुर्ग शिकायतकर्ता को संबंधित पत्रावली का अवलोकन कराया गया।
पत्रावली में स्पष्ट आंगनवाड़ी सहायिका के चयन हेतु कट ऑफ डेट के अनुसार शिकायतकर्ता की आयु 35 वर्ष से अधिक पायी गयी। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायिका भर्ती का शासनादेश का भंलि-भांति अवलोकन कराया गया। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायिका की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष उल्लिखित है। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गयी।
शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक नियुक्ति पर विशेष ध्यान देते हुए पारदर्शिता बरती जा रही है। किसी भी नियुक्ति अथवा प्रवेश में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरती जा रही है।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित