हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी” : मा0 सदस्य विधान परिषद*
*बच्चों को कुपोषण मुक्त करने और भारत को विकसित बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें: मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग*
*गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम हुआ*
*09वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ का सजीव प्रसारण एवं विविध कार्यक्रम सम्पन्न*
——————
झांसी : विकास भवन झांसी में आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में बनारस में आयोजित 09वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन एवं मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा लोधी की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बडनाड द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोदभराईं कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का अन्नप्राशन और गोदभराई का रस्म-रिवाज पूर्वक आयोजन किया गया।
मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन ने कहा कि 09वें पोषण माह 2026 की थीम “हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी” है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी लाभार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलने पर ही यह अभियान पूरी तरह सार्थक होगा। उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना तभी साकार होगी जब हमारे नौनिहाल स्वस्थ और पोषित होंगे।
महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती अनुपमा लोधी ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बच्चों को कुपोषण मुक्त करने और भारत को विकसित बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बडनाड ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न पोषण गतिविधियों का आयोजन कर अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रामबाई पाल, श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्रीमती रानी देवी, श्रीमती मीनेश राय, तथा श्री चंद्र प्रकाश राय, श्री शशिकांत कन्नौजिया, प्रधान सहायक, समस्त मुख्य सेविकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश कुमार राजपूत ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
—————————–
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।

