• Fri. Sep 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

ByBKT News24

Sep 18, 2026

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम
रक्तदान, स्वच्छता एवं मंदिरों में पूजा अर्चना रहे आकर्षण के केंद्र

पन्ना। भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाओं के साथ यशस्वी और दीर्घायु के लिए विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना, परिसर की सामूहिक स्वच्छता, अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण एवं रक्तदान सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम जिले से लेकर बूथ केंद्र तक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा की अगुवाई एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री बी डी शर्मा, पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक श्री राजेश वर्मा, पवई विधायक श्री प्रहलाद लोधी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सतानंद गौतम के मार्गदर्शन ओर विशिष्ट उपस्थिति में हर्षोल्लाह, भव्यता के साथ एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व नए भारत के सपनों को संकल्प और संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करने और राष्ट्र निरंतर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर होने के कारण भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत संकल्प अभियान का कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित कर रही है। इसी तारतम्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सैकड़ो स्थानो पर शानदार और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली

जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा से घर-घर पहुंचेगा सेवा का संदेश

। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की टोली निर्धारित की गई है। अभियान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जुड़कर विकास की वास्तविक कहानियों को देश तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

अभियान के अंतर्गत इंफ्लुएंसर्स को परिवर्तनकारी स्थानीय कहानियों से जोड़कर उन्हें व्यापक स्तर तक पहुंचाने, राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने तथा नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने की योजना रखी गई है। इसके साथ ही गांव, जिला और राज्य स्तर पर जनभागीदारी यात्रा आयोजित किए जाने का उल्लेख है।

जिला टोली में जिला महामंत्री माधवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, जिला मंत्री जगदीश पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भास्कर पांडेय, जिला मंत्री कमलेश लोधी, पूर्व मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज श्रीमती सारिका खटीक, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप जैन, नगर पालिका पन्ना अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडेय सहित अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इसी क्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि परमार, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्रनगर श्रीमती शिवांगी गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती विजया राजे परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय अहिरवार, नगर परिषद उपाध्यक्ष अजयगढ़ वर्षा त्रिपाठी, जिला आईटी सेल संयोजक ब्रजेंद्र खम्परिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष अजयगढ़ श्रीमती सीता सरोज गुप्ता, जिला मंत्री अवध तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी भी टोली में शामिल हैं।

अभियान के दूसरे चरण में युवा मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज मिश्रा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सुदीप यादव, सह-पॉलिसी एंड रिसर्च ऋषि बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष पवई बसंत दहायत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पवई श्रीमती मोहिनी मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. अमित सिंघई, जिला सह कोषाध्यक्ष राकेश चौबे, जिला मंत्री श्रीमती संगीता राय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

दस्तावेज में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को भी अभियान का प्रमुख हिस्सा बताया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों से लाभार्थियों तक सेवा के संदेश को एक ही स्थान पर पहुंचाना तथा घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की भावना को आगे बढ़ाना है।

भाजपा द्वारा अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से सेवा, विकास और जनभागीदारी का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई है।
दुर्गेश शिवहरे
जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी पन्ना