• Mon. Jul 6th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

डीएम आईजीआरएस की अनिस्तारित शिकायतें लेकर पहुंचे गरौठा, शिकायतों का हुआ निस्तारण

ByBKT News24

Jul 6, 2026

डीएम आईजीआरएस की अनिस्तारित शिकायतें लेकर पहुंचे गरौठा, शिकायतों का हुआ निस्तारण

** डीएम, एसएसपी ने चखा पोषणयुक्त हलुवा व नमकीन दलिया, परखा स्वाद और गुणवत्ता को

** भूमि संबंधित अधिक संख्या में शिकायत आने पर किया असंतोष व्यक्त, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक करने के दिए निर्देश

** आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण पर शीर्षतम स्तर तक तय होगी जिम्मेदारी:- जिलाधिकारी

** जनशिकायतो के निस्तारण में गुणवत्ता के लिए 08 लेखपाल/ कर्मचारियों को किया सम्मानित,दिया प्रशस्ति पत्र

** अभियान चलाकर धारा-67 के वादों करें निस्तारण, दबंग पर हो सख्त कार्यवाही

** जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में किया प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश

** तहसील स्तर पर भूमि संबंधित विवादों के निपटान के लिए धारा 24 एवं धारा 151 की कार्यवाही के अतिरिक्त धारा 447 में भी कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

** समस्त विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण कर स्वयं मौके का निरीक्षण करें

तहसील गरौठा सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की गंभीरता का बोध होना जरूरी है, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण शिथिलता होने पर शीर्षतम स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और कार्यवाही की जाएगी।
समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सुझाव दिया कि सर्वप्रथम आफिस में आकर आईजीआरएस पोर्टल को देखें, निस्तारित शिकायत की प्राप्त आख्या का निरीक्षण करें यदि आख्या गुणवत्ता विहीन है तो स्वयं मौके का निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। मौके पर विभागों की आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया और निस्तारण से संतुष्ट और असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं की जानकारी ली।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार जनसंवाद का आयोजन हो रहा है, जिसमें गंभीर और लंबित शिकायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके का परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता संबंधित अधिकारी, पुलिस एंव अन्य अधिकारियों के साथ प्रकरण की सुनवाई करते हुए उसका निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने ऐसी शिकायतों के निस्तारण में आख्या सही और गुणवत्तायुक्त लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर गरौठा तहसील में आयोजित जनसंवाद के प्रकरण की जानकारी ली।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने तहसील टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर कहा कि अधिक शिकायतें प्राप्त होने का सीधा अर्थ यही है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा, उन्होंने निर्देश दिए की शिकायतों का निस्तारण सही और समय से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16, सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील घरोठा में श्री चन्द्र शेखर पुत्र लल्लू राम निवासी लखावती ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मौजा लखावती तहसील गरौठा की आराजी संख्या 752/2.0635 खलिहान है एवं 752/30.073 है जहाँ खाद के गड्ढे राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, जिस पर अनाधिकृत रूप से दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जिस संबंध में कई उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। मौके पर राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच की गई, जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मौके पर शिकायत को सही पाया गया एवं अग्रिम कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी गई परंतु आज तक किसी भी प्रकार की कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कब्जेधारियों को हटाया गया है। जिससे पर उक्त खलीहान व खाद के गड्ढे वाली भूमि पर कब्जा बदस्तूर बना हुआ है, इस बीच और भी निर्माण छोटे चल रहे हैं। अतः प्रार्थना है कि प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए कानूनी व उचित कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाए जाने की कृपा की जाए।
जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल की आख्या का अवलोकन किया और उपजिलाधिकारी गरौठा को संबंधित लेखपाल का वेतन अवरुद्ध करते हुए विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने धारा-30(2) के अंतर्गत कार्रवाई करनै एवं संपूर्ण गाटा की पैमाइश करते हुए धारा 67 की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
तहसील टहरौली के 08 लेखपाल/ कर्मचारियों को, जिन्होंने आईजीआरएस सहित विभिन्न स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयसीमा के साथ निस्तारण किया। सभी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी, सीएमओ,एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व गरौठा प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की स्टाल का निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की स्टाल पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2023 के अनुरूप नवीन रेसिपी से बने व्यंजन को चखा। उन्होंने पोषणयुक्त व्यंजन की जानकारी ली और मौके पर हलुआ व नमकीन दलिया खाकर गुणवत्ता और स्वाद की जांच की, इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीएमएमवीवाई योजना की जानकारी ली और महिलाओं को अधिक से अधिक आच्छादित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, एसडीएम गरौठा श्री सुशील कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री संतोष कुमार, डीपीओ श्री दिनेश राजपूत, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित