पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई गयी।
हमीरपुर। के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई गयी। क्रार्यक्रम की शुरुआत माॅ सरस्वती के चित्र एवं पं0 दीनदयाल के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ एकात्म मानववाद विचार धारा के समर्थक थे। और भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती राजनीतिज्ञ दल भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक मेधावी छात्र संगठक, लेखक, पत्रकार, विचारक राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। इस अवसर पर आचार्य श्री कमलकान्त मिश्र ने बोलते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता माने जाते है। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासो के लिये विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था। उन्होने भारत की समान विचार धारा के युुगानुकूल रुप मे प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचार धारा दी। कार्यक्रम का विधिवत् संचालन संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने किया। तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख आचार्य सुनीत सचान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य श्री वेदप्रकाश शुक्ला ने दिया।