• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बबीना थाने में छात्रा कंचना लोधी बनी थानाध्यक्ष*

ByBKT News24

Sep 26, 2025


*मिशन शक्ति 5.0 के तहत बबीना थाने में छात्रा कंचना लोधी बनी थानाध्यक्ष*

*14 वर्षीय कंचन लोधी ने सुनी फरियादें, दिए आवश्यक निर्देश*

झाँसी (बबीना)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को बबीना थाने में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करस्तूबा आवासीय बालिका विद्यालय रसोई की 14 वर्षीय छात्रा कंचन लोधी को एक दिन के लिए बबीना थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया।
नव-नियुक्त थानाध्यक्ष कंचन लोधी को पुलिस अधिकारियों ने थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और पूरे परिसर का भ्रमण करवाया। इस दौरान कंचन ने न केवल पुलिस कार्यों की जानकारी ली बल्कि जनसुनवाई भी की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएँ ध्यान से सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कंचन ने महिला शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
*कंचन लोधी का उद्बोधन* कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कंचन लोधी ने कहा—
“आज का दिन मेरे लिए बहुत ही विशेष है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। यहां आकर मुझे यह अनुभव हुआ कि पुलिस जनता की समस्याओं को कितनी गंभीरता से सुनती है और उनका समाधान करती है। इस अनुभव से मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है तथा अब मैं अपने जीवन में और मेहनत करके समाज की सेवा करना चाहती हूँ।”
कंचन ने सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और निडर होकर अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करें।
*थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय का उद्बोधन* इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा—
*“पुलिस व्यवस्था केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना जगाने का भी कार्य करती है। हम सबका कर्तव्य है कि हम महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक रहें। छात्राओं को चाहिए कि वे निडर होकर आगे बढ़ें, अपने अधिकारों को जानें और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की मदद लेने में संकोच न करें। पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है।”*
उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक मनु चौधरी, महिला कांस्टेबल अंजली कुमारी, महिला अमिता कुमारी, महिला कांस्टेबल प्रियंका, हेड कांस्टेबल ब्रजेश सिंह, दीवान माजिद, मुंसी सुधांशु सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


error: Content is protected !!