• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओ ने  रामकथा में सजायी रंगोली, प्रसाद वितरित किया

ByBKT News24

Dec 3, 2024


सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओ ने  रामकथा में सजायी रंगोली, प्रसाद वितरित किया

 

कोच(जालौन)। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी कोंच की छात्राओ की एक टोली एमएलसी रमा आरपी निरंजन द्वारा ग्राम रवा में संयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा मे पहुंची जहा पर छात्राओ ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोस कर पुण्य लाभ अर्जित किया एबं जगह जगह रंगोली बनायीं, कथा व्यास जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी राघवाचार्य जी महाराज एबं एम एल सी रमा आर पी निरंजन ने सभी छात्राओ को शुभाशीष दिया एबं उनके कार्य की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी के निर्देशन मे वेदप्रकाश निरंजन, सुनील पाठक, रंजना तिवारी, रौली मिश्रा, शिवानी सिंह ने छात्राओ की एक टोली जिसमे छात्रा सौम्या, सृष्टि, सिया, रूबली, नैंसी, रिद्धि लोहिया, आशिकी पाल, सुहानी सोनी, वैष्णवी, तान्या, गुनगुन, प्रेशी, आरती, नियति यादव, प्रियंका, महक पटेल, आकांक्षा, भूमिका आदि ने ग्राम रवा जाकर अपना श्रमदान दिया, समस्त ग्राम वासी, कथा का रसपान कर रहे जनमानस ने छात्राओ के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।


error: Content is protected !!