• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

थाना लहचूरा क्षेत्र अंतर्गत झारखण्ड धाम के समीप कल शुक्रवार को हुए मर्डर केस में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

ByBKT News24

Aug 9, 2025


थाना लहचूरा क्षेत्र अंतर्गत झारखण्ड धाम के समीप कल शुक्रवार को हुए मर्डर केस में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी लहचूरा सरिता मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त थाना टहरौली के ग्राम पसराई निवासी विशाल पुत्र हल्केराम अहिरवार के रूप में परिजनों द्वारा की गई। युवक किसके साथ व कैसे जंगल में पहुंचा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मारकुआं से ठाकुर अरविन्द सिंह परिहार की रिपोर्ट